कल कांग्रेस का प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामलें में आये निर्णय के खिलाफ़ कल कांग्रेस प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों व सभी ब्लॉकों में किया जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कल देशभर में धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के खिलाफ यह फैंसला राजनैतिक दबाव के चलते आया हैं व कांग्रेस इस फैंसले के खिलाफ राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से इस धरना प्रदर्शन को आयोजित करने व पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी प्रमुखों व पदाधिकारियों को इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने को कहा हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed