धर्मशाला की ये सड़कें रहेंगी बंद…

सीवरेज़ डालने के चलते 6 अक्तूबर तक देहरी कदाना सड़क बन्द रहेगी*

धर्मशाला : एसडीएम फतेहपुर के अनुरोध पर जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने रैहन-कदाना सड़क पर सीवरेज का काम करने के लिए वाहनों की आवाजाही को 6 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी है। लोगों की सुविधा केे लिए इस अवधि के दौरान, देहरी-कदाना सड़क का इस्तेमाल वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ते के तौर पर किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति डिवीजन, फतेहपुर, कार्य स्थल पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी वाले साइनबोर्ड और सभी ज़रूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया है जबकि संबंधित पुलिस अधिकारी सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित करने अथवा मोड़ने के लिए ज़रूरी इंतज़ाम करेंगे।

देहरा बासा सड़क पर यातायात 21 अक्तूबर तक बंद रहेगा

धर्मशाला : एसडीएम देहरा के अनुरोध पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने अधिसूचित किया है कि बनखंडी बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क के स्तरोन्नत कार्य की वजह से यह सड़क सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए 22 सितम्बर से 21 अक्तूबर तक बन्द रहेगी। इस दौरान इस क्षेत्र के लोगों को यातायात के विकल्प के तौर पर बनखंडी हरिपुर सड़कमार्ग के इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed