हिमाचल शहरी निकाय चुनाव: नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 721 नामांकन पत्र दाखिल

काँगड़ा में सबसे अधिक 149 नामांकन प्राप्त

हिमाचल: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा 51 शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन हेतु दिनांक 21.04.2026 को अधिसूचना जारी की थी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 02.05.2026 को नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन था। इन नामांकन पत्रों की जांच पंड़ताल 04 मई  को सम्बन्धित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रातः 10 बजे से करेंगे। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 06 मई, 2026 को ही नामांकन पत्रों की वापिसी के तुरन्त पश्चात् चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएँगे। मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 7 बजे से सांय 3 बजे तक ई.वी.एम. के माध्यम से करवाया जाएगा । आज नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के तीसरे दिन कुल 721 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जिला काँगड़ा में सबसे अधिक 149 नामांकन प्राप्त हुए जबकि जिला हमीरपुर में सबसे कम 28 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गये । जिलावार प्रस्तुत किए गये नामांकन का ब्यौरा निम्र है:-

सम्बंधित समाचार

Comments are closed