हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र : CM सुक्खू बोले- केंद्रीय मंत्री गडकरी से किया है पराला-नेरी-छैला सड़क को सीआरएफ में डालने का आग्रह

हिमाचल: प्रदेश विधानभा मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जानकारी देते हुए सदन को बताया कि  सेब के सीज़न में हमारे मेहनतकश बाग़वान बड़ी गाड़ियाँ बुलाते हैं, ताकि अधिक से अधिक सेब की पेटियाँ एक साथ बिक्री केंद्रों तक पहुँचाई जा सकें और अतिरिक्त भाड़ा न देना पड़े। यह उनकी सुविधा और हित के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इसी उद्देश्य से मैंने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से पराला-नेरी-छैला सड़क को CRF में शामिल करने का आग्रह किया है। अनुमति मिलते ही हम सेब बाग़वानों के लिए बेहतर वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed