हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार..

हिमाचल: प्रदेश में मौसम को लेकर कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य में 3 से 7 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। 8 मई को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। 4 मई को राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 3 व 5 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 मई  को कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट है।

मौसम विभाग के संभावित पूर्वानुमान के अनुसार मई में हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मई के दौरान हिमाचल की निचली पहाड़ियों, मैदानी इलाकों और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के कई हिस्सों में औसत अधिकतम तापमान के सामान्य या सामान्य से कम रहने की बहुत अधिक संभावना है। वहीं हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों और उनसे सटे मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के कई हिस्सों में यह सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मई के दौरान प्रदेश के मध्य और निचले पहाड़ी/मैदानी इलाकों में लू वाले दिनों की संख्या, दीर्घकालिक औसत की तुलना में सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed