बैच आधार पर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-2 के 18 पद अधिसूचित

पात्र अभ्यर्थी 12 अक्तूबर तक सम्बन्धित रोजगार कार्यालय में करवाएं अपना पंजीकरण

बिलासपुर:  जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश, शिमला द्वारा मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-2 (जॉब ट्रेनी) के बैच आधार पर कुल 18 पद अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन 18 पदों में सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के 9 पद, सामान्य (ईडब्ल्यूएस) का 1 पद, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) का 1 पद, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 5 पद तथा अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के 2 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए निर्धारित बैच सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के लिए दिसंबर 2012 तक, सामान्य (ईडब्ल्यूएस) के लिए दिसंबर 2015 तक, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के लिए दिसंबर 2025 तक, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के लिए दिसंबर 2021 तक तथा अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के लिए दिसंबर 2022 तक के बैच लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बीएससी मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, लेबोरेटरी, साइंस आदि में शैक्षणिक योग्यता रखने वाले तथा उपरोक्त श्रेणी एवं बैच के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी 12 अक्तूबर 2026 से पूर्व अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही अपना पंजीकरण करवा लिया है, वह संबंधित रोजगार कार्यालय से अपने नाम की पुष्टि करवा सकते हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि इस बारे अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed