बिलासपुर: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 20 से 23 सितम्बर तक घुमारवीं विस क्षेत्र के प्रवास पर

बिलासपुर: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 20 से 23 सितम्बर तक घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजेश धर्माणी 20 सितम्बर को प्रातः 8:30 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत प्रात: 11 बजे से घुमारवीं विस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे तथा दोपहर 2 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 21 सितम्बर को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की माइनर गेम्स के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इसी तरह 22 सितम्बर को प्रातः 10ः 30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भराड़ी जबकि 23 सितम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दधोल के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed