ताज़ा समाचार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 12 से 14 अगस्त तक शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 12 से 14 अगस्त तक शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शुभारंभ एवं भूमिपूजन करने के साथ-साथ शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे।
12 अगस्त को शिक्षा मंत्री प्रातः 10:00 बजे चारूबाग (ग्राम पंचायत गरावग) पहुंचेंगे जहाँ वह बरवी-गरावग संपर्क सड़क के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात 11:00 बजे खड़ापत्थर पहुंचकर वन महोत्सव में भाग लेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर जनसमस्याएं सुनेंगे। 
इसी प्रकार, 13 अगस्त को रोहित ठाकुर प्रातः 10:00 बजे घ्याण (सरस्वतीनगर) पहुंचेंगे जहां वह घ्याण-रैका संपर्क सड़क वाया केहरल का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद 11:00 बजे रोहड़ू पहुंचकर रोहड़ू में बॉयज स्पोर्ट्स हॉस्टल भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर जनसमस्याएं सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 14 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे जुब्बल पहुंचेंगे। यहां वह ठाकुर राम लाल राजकीय कन्या विद्यालय ऑफ स्पोर्ट्स, जुब्बल का उद्घाटन करेंगे तथा विद्यालय में अतिरिक्त आवासीय सुविधा के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वह विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर जनसमस्याएं सुनेंगे। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed