वीरता पुरस्कार विजेता भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियां बनवाएं हिमबस कार्ड

हमीरपुर : सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि एचआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए जिला हमीरपुर के सभी वीरता पुरस्कार विजेता भूतपूर्व सैनिक और विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों की वीर नारियां हिमबस पास कार्ड अवश्य बनवाएं।

उपनिदेशक ने बताया कि यह कार्ड बनवाने के लिए एचआरटीसी के बस पास पोर्टल बसपासऑनलाइन.एचआरटीसी.कॉम buspassonline.hrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन में कोई दिक्कत आ रही है तो टॉल फ्री नंबर 1800-2033350 पर संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed