चयन आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड किए जारी

हिमाचल:  प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 25025, प्लेट मेकर (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25009, ऑफसेट ऑपरेटर पोस्ट कोड 25007, फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर पोस्ट कोड 25008 और फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25010 की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर अपलोड कर दिए हैं।

आयोग के सचिव डॉ विक्रम महाजन ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह सुबह दस से सायं छह बजे तक आयोग के टैक्निकल हैल्प डैस्क नंबर 9986638751 पर संपर्क कर सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed