शिमला: महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस; संगठन की मजबूती की ली शपथ

शिमला: प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज यहां अपने स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस का झंडा फहराया। उन्होंने इस दौरान राष्ट्र गीत के साथ संगठन की मजबूती की शपथ भी ली।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने संगठन से जुड़ी सभी महिलाओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस की स्थापना कर पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी ने महिलाओं  को पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका जो मान सम्मान बढ़ाया उसके लिए महिला कांग्रेस सदैव उनकी ऋणी रहेंगी।
जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रयासों से ही आज स्थानीय निकायों व पंचायती राज संस्थाओं में यह आरक्षण 50 प्रतिशत हो गया है जिसके लिये सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं। उन्होंने समाज  में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला उत्थान के जो उल्लेखनीय कार्य किये है उसी का परिणाम है कि आज महिला घर के साथ साथ समाज व अन्य महत्वपूर्ण कार्यो में पुरुषों से आगे बढ़ रही हैं।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में  शशि ठाकुर,प्रभा वर्मा, पुष्पा शोभटा, उर्मिला कश्यप, सत्या वर्मा, विनी शर्मा, वृंदा सिंह, विनीता वर्मा, उमा मुदलियार, तनुजा,
 निर्मला, कृष्णा, शारदा शर्मा, सुदेश,बबली, चंपा, कुसुम, नीना, लोकेश्वरी, बागेश्वरी, प्रीति थानटा, नेहा, उषा शर्मा  व अन्य महिला कांग्रेस की कार्यकता मौजूद रहीं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागेदारी की सराहना करते हुए कहा है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं।

प्रतिभा सिंह ने महिला कांग्रेस की सराहना करते हुए कहा है कि पार्टी की नीतियों व इसके प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed