फसलों का बीमा करने की अतिंम तिथि 15 अगस्त …

कुल्लू: कृषि उप-निदेशक कुल्लू ऋतु गुप्ता ने जानकारी दी कि कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा खरीफ 2026 फसलों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला कुल्लू में मक्की व धान की फसलों का बीमा करवाया जा सकता है।

दोनों फसलों के बीमा के लिए अधिकतम फसल बीमा राशि प्रति हैक्टर 60 हजार रुपए है। फ़सल बीमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तथा कुल प्रीमियम प्रति बिघा 96 रुपए है।
उन्होंने बताया कि फसल का बीमा एग्रीकल्चर इन्शोरंस कंपनी से अतिंम तिथि से पहले अपने नजदीक के लोक मित्र केंद्र में जा कर करवा सकते है।

अधिक जानकारी के लिए खण्ड के विष्यवाद विशेषज्ञ कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी एवं बीमा कम्पनी से सम्पर्क करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed