DC किरण भड़ाना ने CM सुक्खू को लाहौल-स्पीति जनजातीय मेले में शामिल होने का दिया न्योता

शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को लाहौल-स्पीति जनजातीय मेला-2026 में शामिल होने के लिए स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया।

इस आत्मीय आमंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने उपायुक्त का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने लाहौल-स्पीति के भाइयों-बहनों को जनजातीय मेला-2026 की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed