कुल्लू: स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद समाप्त हुआ आमरण अनशन…

कुल्लू: कुल्लू के ढालपुर मैदान में पिछले छह दिनों से अपनी मांगों के लिए चल रहा आमरण अनशन शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री धनराम शांडिल से हुई वार्ता और आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मंत्री ने अनशनकारियों की मांगों को 15 दिनों के भीतर पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ ही मंजू शर्मा की मौत मामले की जांच में दोबारा कार्रवाई कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने अनशन पर बैठे युवाओं को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त करवाया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed