एफएंडबी सर्विस के 500 पदों के लिऐ साक्षात्कार 6 व 7 अगस्त को
एफएंडबी सर्विस के 500 पदों के लिऐ साक्षात्कार 6 व 7 अगस्त को
धर्मशाला: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि बार्बेक्यू नेशन हाॅस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एफएंडबी सर्विस स्टूवर्ड/किचन हेल्पर के पुरूष एवं महिला के 500 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।
इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवी व इससे ऊपर रखी गई है, इन पदों हेतु आयु 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है। इन पदों हेतु कंपनी नियमित रूप से आवेदकों का चयन करेगी और उन्हें 11 हज़ार रूपये वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी नियमानुसार दी जाएँगी।
उन्होंने बताया कि सभी आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर प्रातः 11 बजे़ 6 अगस्त को उप रोज़गार कार्यालय, नगरोटा बगवां तथा 7 अगस्त को उप रोज़गार कार्यालय, काँगड़ा में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लाॅगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही बार्बेक्यू नेशन हाॅस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 01975226063 पर संपर्क कर सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।