धर्मशाला: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा नगरोटा में प्रस्तावित वाहन ओवरपास (वीओपी) निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए जन सुरक्षा एवं निर्माण कार्य के सुचारु संचालन के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक नागरोटा बाइपास क्षेत्र में स्थित मौजूदा एमडीआर सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस अवधि में वाहनों की आवाजाही को कवाड़ी गांव-चाहड़ी गांव-भट्टू चौक -रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।