हमीरपुर: कैहडरू में टीसीपी के नियमों के उल्लंघन पर 2 लोगों को दिया नोटिस

हमीरपुर : तहसील हमीरपुर के अंतर्गत राजस्व मुहाल कैहडरू में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर 2 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-1 के तहत जारी इन नोटिसों में दोनों लोगों को अवैध कार्यों को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed