मण्डी: हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग 28 जुलाई को मंडी स्थित उपायुक्त कोर्ट में सुनवाई का आयोजन कर रहा है। इस दिन मंडी जिले और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी।
आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी और सदस्य सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे। शिकायत दर्ज करवाने के इच्छुक कोई भी व्यक्ति सुनवाई में शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा, राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से राज्य महिला आयोग 29 जुलाई, 2026 को मंडी स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र ढांगसीधार के प्रमुख संसाधन केंद्र (जेजेएम) सीसीडीयू में एक ओएससी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पिति, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों के वन स्टॉप सेंटरों के कर्मचारी इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे। शेष जिलों के लिए ओएससी प्रशिक्षण कार्यक्रम उचित समय पर अलग से आयोजित किया जाएगा।