शिमला: प्रदेश कांग्रेस की आम सभा, जर्नल हाउस 4 जुलाई को सुबह 10.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार करेंगे।सभा में प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल,सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य,कांग्रेस विधायक, गत विधानसभा चुनावों में रहें पार्टी प्रत्याशी पीसीसी के सभी पदाधिकारी, कार्यकारणी के सदस्य, जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के राज्य प्रमुखों को इस सभा मे बुलाया गया है।
प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने आज यहां बताया कि आम सभा के उपरांत रजनी पाटिल 3 बजे से 6 बजे तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी।
5 जुलाई को राजीव भवन में सुबह 10.30 बजे महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारणी, 11.30 बजे किसान कांग्रेस की राज्य कार्यकारणी 12.30 बजे सेवादल की राज्य कार्यकारणी ,2 से 3 बजे तक एनएसयूआई की राज्य कार्यकारणी , ,3 से 4 बजे तक युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारणी , 4 से 5 बजे तक अनुसूचित जाति विभाग की राज्य कार्यकारणी व 5 से 6 बजे तक प्रदेश कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के राज्य कार्यकारणी के साथ भी रजनी पाटिल बैठके करेंगी।
ज़िंटा ने बताया कि इस आम सभा में पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।