बिलासपुर: घुमारवीं में 10 जुलाई को 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित

बिलासपुर: जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए 10 जुलाई, 2026 को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय, घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती एम/एस जीएमपी टेक्निकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड तथा के.एम. इंटरप्राइजेज द्वारा की जाएगी। कंपनी की ओर से वेल्डर एवं फिटर के कुल 80 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा संबंधित ट्रेड में आईटीआई निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 15,095 से 17,000 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ उपस्थिति भत्ता एवं आवास सुविधा भी प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पंजाब, बद्दी-बरोटीवाला, नालागढ़, जम्मू, पांवटा साहिब, हरिद्वार तथा देहरादून सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड (एक्स-10), आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 अथवा नियोक्ता के मोबाइल नंबर 98050-05262 एवं 88942-45555 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य देय भुगतान नहीं किया जाएगा।,

सम्बंधित समाचार

Comments are closed