शिमला : 50 लाख के गहने चोरी मामले में दो महिलाएं पंजाब से गिरफ्तार

शिमला: जिला शिमला पुलिस ने चोरी मामले में तीन दिनों में चोरी हुए सोने व चांदी के सभी आभूषण बरामद कर दो महिला आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

शिमला पुलिस दवारा दी जानकारी अनुसार 25 जून को पुलिस थाना सदर, शिमला में  खुब सिंह ठाकुर, निवासी जिला शिमला, की लिखित शिकायत पर अभियोग संख्या 81/26, दिनांक 25.06.2026, जेर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) पंजीकृत किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि लोअर बाजार, शिमला में खरीदारी के दौरान अज्ञात महिलाओं द्वारा उनके स्लिंग बैग से बहुमूल्य सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। चोरीशुदा संपत्ति में लगभग 40 तोला सोने के आभूषण तथा लगभग 250 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल थे जिसकी कुल कीमत लगभग 45-50 लाख है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज, तकनीकी डेटा एकत्र कर उनका गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपियों एवं उनकी गाड़ी की पहचान की गई और उसका पता लगाया गया। प्राप्त तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने और सबूत नष्ट करने के मकसद से गाड़ी को नारकंडा, लुहरी, कींगल, कुल्लू , मण्डी एवं बिलासपुर होते हुए लेकर पंजाब ने लेकर गए। जिससे शिमला जिला की शोघी बिलासपुर इत्यादि बॉर्डर पर इनको न पकड़ा जा सके। 28 जून को पंजाब में इनको ट्रेस करते हुए पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश दी। और दोनों महिला आरोपियों को चोरीशुदा आभूषणों सहित गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान: चन्द्रवती पत्नी बबलू, निवासी पटियाला, पंजाब उम्र 39 वर्ष व
रेखा पत्नी  श्याम निवासी राजपुरा, पटियाला, पंजाब, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई।

आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता के लगभग–40 तोला सोने के आभूषण तथा लगभग 250 ग्राम चांदी के आभूषण सहित समस्त चोरीशुदा संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद कर ली गई है।

गिरफ्तार दोनों महिला आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा 2 जुलाई तक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। मामले हर पहलू पर जांच की जा रही है आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

यह सफलता पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और टीमवर्क का परिणाम है। शिमला पुलिस अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed