पीसीसी, जिला व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों के कामकाज की हर तीन माह में होगी समीक्षा – विनोद जिंटा
पीसीसी, जिला व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों के कामकाज की हर तीन माह में होगी समीक्षा – विनोद जिंटा
शिमला : प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने सभी ब्लॉक पार्टी प्रभारियों से अपने अपने ब्लॉकों में नियमित रूप से प्रवास करने व इन ब्लॉकों की नियमित बैठकों में भाग लेने को कहा है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की हर माह में एक बैठक सुनिश्चित करने व बैठक के तुरंत बाद इसकी पूरी रिपोर्ट, पदाधिकारियों की उपस्थिति हाजरी सहित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन को भेजने को कहा है। उन्होंने कहा है कि संगठन में अनुशासन बनाएं रखने और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिदेशों की अनुपालना को सुनिश्चित करने को कहा है। ज़िंटा ने पार्टी के सभी नेताओं से जिन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का आह्वान करते हुए कहा है प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पीसीसी, जिला व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों के कामकाज की हर तीन माह में समीक्षा होगी। विनोद जिंटा ने आज यहां एक सर्कुलर जारी कर सभी ब्लॉक प्रभारियों से हर ब्लॉक में हर महीने के पहले सप्ताह या 10 दिनों के भीतर ब्लॉक की एक बैठक सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में पार्टी के सभी नेताओं, क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि बैठक की पूरी रिपोर्ट का आंकलन प्रदेश कांग्रेस स्वम् अध्यक्ष करेंगे व उसके बाद इसे केंद्रीय आलाकमान को भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सभी ब्लॉकों के कामकाज का एक निगरानी कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है जो समय समय पर ब्लॉक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेगा। ——————— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नाहन के विधायक अजय सोलंकी को तत्काल प्रभाव से नगर परिषद पांवटा साहिब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के गठन के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अजय सोलंकी को चुनाव प्रक्रिया के समन्वय और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुसार नगर परिषद के नेतृत्व के सफल गठन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।