शिमला: बाल रंगमंच महोत्सव – अंतर विद्यालय हिंदी नाटक प्रतियोगिता 2026 कहानी आमंत्रण

शिमला: वर्ष 2023, 2024 और 2025 में सफल आयोजन के पश्चात, टीम कीकली इस वर्ष 7–9 अक्टूबर 2026 को बाल रंगमंच महोत्सव का चौथा संस्करण आयोजित करने जा रही है। यह तीन दिवसीय महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सृजनात्मक अभिव्यक्ति, सीखने और रंगमंचीय कौशल विकास का एक सशक्त मंच है। इसमें हिमाचली लेखकों की कहानियों का चयन कर उन्हें विद्यालयी टीमों द्वारा नाट्य रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

सभी हिमाचली लेखकों से अनुरोध है कि वे अपनी 2–3 मौलिक कहानियाँ (हिंदी या अंग्रेज़ी में) नाट्य रूपांतरण हेतु भेजें। चयनित कहानियाँ विद्यालयी टीमों को प्रदान की जाएँगी, जिनमें से वे एक कहानी का मंचन करेंगी।

कहानी भेजने की अंतिम तिथि: 25 जून 2026. आपकी सहभागिता की प्रतीक्षा रहेगी।

सादर,
टीम कीकली
secy.keeklitrust@gmail.com

सम्बंधित समाचार

Comments are closed