धर्मशाला: विद्युत उप-मंडल मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के कारण विद्युत उपमंडल, मैक्लोडगंज के मेन स्क्वायर मैकलाॅडगंज, नोरोजी रोड, धर्मकोट रोड़, भागसू रोड, जोगीवाड़ा रोड में 15 जून को, पुलिस लाइन मैकलाॅडगंज, दलाई लामा मंदिर परिसर, मंदिर रोड, जोगीवाड़ा गांव, नागनी मंदिर, करमू मोड़ क्षेत्र, प्रेम गली में 16 जून को, धर्मकोट, सेरी गल्लू, हीना कैफे, सुकैडी, सपेनू, सती मंदिर, हेनी धर्मकोट, नड्डी, डल झील, टंैगलेवुड, बल्ह में 17 जून को, पर्वतारोहण संस्थान धर्मकोट रोड, टीपा, हयात, तुशिता मेडिटेशन सेंटर में 18 जून को तथा बाल रोड विलेज, एसआईपीएस स्कूल, सतोबरी, धियाल, बरनेट, चांदमारी में 22 जून 2026 को सुबह 10 से शाम 5 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि मौसम खराब रहता है, तो उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा।