शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 जून को रहेंगे मलोग व पुजारली नंबर-4 के प्रवास पर 

हिमाचल: प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 जून को जुब्बल-कोटखाई के विभिन्न क्षेत्रों के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोहित ठाकुर दोपहर 12:00 बजे मलोग (नंदपुर) पहुंचेंगे और युवा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वे खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इसके उपरांत वह स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।
इसके पश्चात शिक्षा मंत्री सायं 4:00 बजे पुजारली नंबर-4 पहुंचेंगे और नवयुवक मंडल टिक्करी द्वारा आयोजित अमन मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त वह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी जन समस्याएं भी सुनेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed