अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 8 से 12 जून तक; विभिन्न कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र..

शिमला: अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। ग्रीष्मोत्सव 2026 का आयोजन 8 से 12 जून तक ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान फ्लावर शो, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डॉग शो, बेबी शो, वॉइस ऑफ माउंटेन फैशन शो जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सैलानियों के लिए हेलीकॉप्टर राइड की सुविधा देने की भी तैयारी है।

शिमला में आज पत्रकार वार्ता के दौरान जिला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून से 12 जून तक शिमला समर फेस्टिवल का आयोजन होगा। स्कूली बच्चों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 50 स्कूलों से एंट्री आ चुकी है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 51 हजार प्रथम पुरस्कार ट्राफी, 31 हजार द्वितीय पुरस्कार और 21 हजार तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा।  युवाओं के लिए संजौली ग्राउंड में वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता को एंटी चिट्टा फर्स्ट इंटर डिस्ट्रिक्ट समर फेस्टिवल थीम दी गई है। इसमें विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता के विजेता को एक लाख रुपए प्लस ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 30 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को 20-20 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

शिमला ग्रीष्मोत्सव में शिमला स्वाद महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। रानी झांसी पार्क में शिमला स्वाद महोत्सव का आयोजन होगा। इनमें 6 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्टाल लगाए जाएंगे। इसके अलावा 6 स्टाल अन्य लोगों के लगाए जाएंगे। इसमें खाने की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं इस बार फ्लावर शो का आयोजन भी दोबारा से किया जाएगा। डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए जल्द कलाकारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इसी सप्ताह यह नाम फाइनल कर लिए जाएंगे। इसके अलावा तिब्बती छम नृत्य, उत्तराखंड का छोलिया नृत्य, हरियाणा का घूमर नृत्य, राजस्थान का भवाई नृत्य और जम्मू और कश्मीर का गोजरी नृत्य भी होगा। रिज मैदान पर महानाटी भी आयोजित होगी।

इसमें जीतने वाले को 25 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 10 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। वहीं हेल्दी बेबी शो में सबसे स्वस्थ बच्चे के 25 हजार रुपए की एफडी करवाकर अभिभावकों को सौंपी जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले की 15 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले की 10 हजार की एफडी होगी। इसके अलावा एंटी चिट्टा पर लघु फिल्मे भी बनाकर लोग प्रशासन को भेज सकते हैं। सबसे बेहतरीन फिल्म बनाने वाले को एक लाख, दूसरे स्थान पर 50 हजार और तीसरे स्थान वाले को 30 हजार का ईनाम दिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed