मण्डी: विकास खंड सुंदरनगर चुनाव-2026 में 83 प्रतिशत मतदान; ज्योर पंचायत में सबसे अधिक, चनोल में सबसे कम वोटिंग

सुंदरनगर: पंचायत चुनाव-2026 के तहत विकासखंड सुंदरनगर की 11 पंचायतों में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के तहत मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चली। इस दौरान कुल 83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें 79.41 प्रतिशत पुरुष तथा 86.60 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विकासखंड सुंदरनगर में पहले चरण के दौरान कुल 13,156 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 6,356 पुरुष तथा 6,800 महिलाएं शामिल रहीं।

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर नियोन शर्मा ने जानकारी दी कि मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न करवाया गया।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ज्योर में सबसे अधिक 90.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि ग्राम पंचायत चनोल में सबसे कम 76.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत ज्योर के मतदान केंद्र ज्योर-4 में सर्वाधिक 95.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि ग्राम पंचायत बरोटी के मतदान केंद्र भन्तरेहड़-1 में सबसे कम 53.3 प्रतिशत मतदान हुआ।

*पंचायतवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:*

ग्राम पंचायत सेरी कोठी में 82.1 प्रतिशत, बटवाड़ा में 87.1 प्रतिशत, बोबर में 88 प्रतिशत, जरल में 83 प्रतिशत, पौड़ाकोठी में 84.8 प्रतिशत, बरोटी में 77.9 प्रतिशत, ज्योर में 90.2 प्रतिशत, मलोह में 83.8 प्रतिशत, चनोल में 76.5 प्रतिशत, समोण में 81.5 प्रतिशत व डैहर में 84.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

सम्बंधित समाचार

Comments are closed