बिलासपुर: घुमारवीं की ग्राम पंचायत सेऊ में स्थापित पिंक मतदान केंद्र में 113 वर्षीय मंगलू देवी ने किया मतदान

बिलासपुर: जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव में आज मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदाता प्रातः काल से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में मतदान करने के लिए उत्साहित नजर आए। जिला बिलासपुर में दोपहर 1 बजे तक लगभग 61 प्रतिशत मतदान दर्ज हो चुका है।

जिला के घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत सेऊ के अंतर्गत स्थापित पिंक बूथ में 113 वर्षीय मंगलू देवी ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया। गांव भदरोग निवासी मंगलू देवी मतदान करने के लिए अन्य परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंची थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मंगलू देवी के इस जज्बे की सराहना की तथा कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी भागीदारी न केवल दूसरे मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करेगी बल्कि युवाओं के लिए वह एक प्रेरणा स्त्रोत भी बनी हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed