मतदान के दिन संबंधित पंचायत क्षेत्रों में रहेगी सार्वजनिक छुट्टी

हमीरपुर: जिला हमीरपुर में भी तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों के दौरान मतदान के दिन संबंधित पंचायतों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान के दिन संबंधित पंचायत क्षेत्रों में सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय, शिक्षण संस्थान, औद्योगिक और व्यापारिक प्रतिष्ठान इत्यादि बंद रहेंगे। इन पंचायत क्षेत्रों में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी वैतनिक अवकाश मिलेगा। अपने पंचायत क्षेत्र से बाहर हिमाचल के अन्य क्षेत्रों में सेवारत कर्मचारियों को भी मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी द्वारा जारी मतदान प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed