अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल एप्प शुरू

फार्मर आईडी से खाद की बुकिंग करना हुआ आसान..

कुल्लू:  जिला कुल्लू में 2 जुलाई  से “फेसिलिटेट पॉइंट सेल्स फर्टिलाइजर (IFFS)” ऐप के माध्यम से उर्वरकों की खरीद-फरोख्त पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से किसान अब अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे ही खाद की बुकिंग कर सकेंगे तथा बुकिंग के 48 घंटे के भीतर चयनित उर्वरक विक्रेता से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

उप-निदेशक कृषि, कुल्लू डॉ. ऋतु गुप्ता ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने मोबाइल में IFFS ऐप इंस्टॉल करना होगा। जिन किसानों की फार्मर आईडी बनी हुई है, वे उसी आईडी से लॉगिन कर सकते हैं।

जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं है, वे आधार संख्या के माध्यम से भी लॉगिन कर सकते हैं। यदि किसान बटाई या पट्टे पर खेती कर रहे हैं, तो वे भूमि स्वामी का विवरण दर्ज कर ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि लॉगिन करने के बाद किसानों को अपनी बोई गई फसल का विवरण दर्ज करना होगा। इसी आधार पर सिस्टम स्वतः यह निर्धारित करेगा कि संबंधित किसान को कितनी मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार निकटतम उर्वरक विक्रेता का चयन कर खाद की बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग पूर्ण होने पर सिस्टम एक विशिष्ट बुकिंग कोड जारी करेगा, जो 48 घंटे तक मान्य रहेगा। इस कोड के आधार पर किसान निर्धारित विक्रेता से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम लोक मित्र केंद्र अथवा कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर शीघ्र अपनी फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि भविष्य में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बअधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम कृषि विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed