शिमला: सैहब कर्मचारियों की हड़ताल जारी; शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई ..

शिमला : शिमला में सैहब कर्मचारियों की हड़ताल से सोमवार को लगातार चौथे दिन भी शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।  शहर के हजारों घरों से तीन दिनों से कूड़ा नहीं उठ पाया है। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। सीटीओ चौक पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी की। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें न मानी तो आंदोलन और उग्र होगा।  शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के 800 से ज्यादा कर्मचारी लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। नगर निगम प्रशासन से एजीएम बुलाने और मांग पूरी करने का भरोसा मिलने के बावजूद कर्मचारी हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं हैं। सैहब सोसाइटी के करीब 800 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से मॉल रोड, रिज, लोअर बाजार, संजौली, लक्कड़ बाजार, छोटा शिमला, टूटीकंडी समेत हर वार्ड में कूड़े के ढेर लगे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि साल की शुरुआत में रोकी गई 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि तुरंत बहाल की जाए। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने  कहा है कि जब तक उनकी वेतन बढ़ोतरी से जुड़ी मांग पूरी नहीं हो जाती, कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे।

नगर निगम ने राजधानी की सफाई व्यवस्था आउटसोर्स करने का फैसला ले लिया है। इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए हैं। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed