शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश के नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि यह जीत कांग्रेस की मजबूत सरकार, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व मलिकार्जन खरगे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी,प्रियंका गांधी के प्रति अटूट विश्वास के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार की नीतियां व निर्णय प्रदेश हित में है और प्रदेश के लोगों ने नगर निकायों के चुनावों में अपने प्रचंड समर्थन की मोहर लगा दी है।
विनय कुमार ने आज एक प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश के लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है। भाजपा की झूठ की राजनीति पूरी तरह बेनकाब हो गई है।
विनय कुमार ने प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन की सभी उम्मीदों पर खरा उतरना कांग्रेस का हमेशा ध्यय रहा है।
विनय कुमार ने कहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस फिर से जीत हासिल कर प्रदेश में फिर से सत्ता पर काबिज होगी। –
विनय कुमार ने सभी पार्टी नेताओं व जिलाध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्षों से नगर निकायों के गठन को जल्द करने व जनसेवा के लिये एकजुटता से कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जीत कर आये पार्टी के सभी नगर निकायों के नेताओं पर उनके क्षेत्र के विकास की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है उसे उन पर खरा उतरते हुए कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ देना होगा।
विनय कुमार ने पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं का जिन्होंने इस जीत के लिये कार्य किया है का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जल्द ही संगठन में उनके इस परिश्रम के लिये उन्हें सम्मानित किया जाएगा।