भाजपा के शासन में पेपर लीक होना कोई नई बात नहीं – विनोद जिंटा

शिमला : प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव  विनोद जिंटा ने देशभर में  3 मई को आयोजित,राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द किए जाने को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताते इसे देश के 22 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के साथ एक बड़ा अन्याय व धोखा बताया है। उन्होंने कहा है कि यह देश का दुर्भाग्य है कि इतना महत्वपूर्ण पेपर लीक हो गया और इसके लिये कड़ी मेहनत करने वाले बेरोजगारों का भविष्य चौपट हो कर रह गया।
विनोद ज़िंटा ने आज यहां कहा कि पेपर लीक मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी सिटिंग जज से करवाई जानी चाहिए, जिससे देश के सामने सच आ सकें। उन्होंने कहा है कि सीबीआई की जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती,क्योंकि यह पेपर जिसने भी लीक किया होगा,उसकी पहुंच शायद सत्ता रूढ़ के बड़े नेताओं से हो सकती है।
विनोद ज़िंटा ने नीट 2026 की परीक्षा को रद्द करने को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है,जिन्होंने कड़ी मेहनत कर इस परीक्षा को दिया था।
 विनोद ज़िंटा ने कहा कि भाजपा के शासन में पेपर लीक होना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा है कि देश के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ जिस प्रकार से परीक्षा के नाम पर देश में खिलवाड़ किया जा रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। देश पहले ही बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है,ऐसे में कड़ी मेहनत करने वाले बेरोजगार युवाओं के साथ इस प्रकार का धोखा बहुत ही निंदनीय है।
———————————————————————————————————————-
विनोद ज़िंटा ने अमरीका ईरान युद्ध के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से उस अपील पर भी तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विदेश नीति बहुत ही कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के आगे गुटने टेक दिए हैं और यही वजह है कि आज देश तेल,पेट्रोल व गैस जैसी गंभीर चुनौतियो से गुजर रहा है।
ज़िंटा ने कहा है कि देश मे बढ़ती मंहगाई,बेरोजगारी सब केंद्र सरकार की गलत नीतियों व निर्णयों का ही नतीजा है, जो आज देश को भुगतना पड़ रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed