ऊना : पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में 4686 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

हिमाचल पंचायत चुनाव : 86204 नामांकन प्राप्त;  जिसमें से 742 रद्द, जानें किस जिले में कितने आवेदन..

हिमाचल: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन हेतु दिनांक 29.04.2026 को अधिसूचना जारी की थी। नामांकन पत्र भरने का दिनांक 07, 08 व 11 मई, 2026 को निश्चित किया गया था। इन नामांकन पत्रों की जांच पंड़ताल 12 व 13 मई, 2026 को सम्बन्धित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गयी। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 15 मई, 2026 को ही नामांकन पत्रों की वापिसी के तुरन्त पश्चात् चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएँगे। मतदान तीन चरणों में 26, 28 व 30 मई, 2026 को प्रातः 7 बजे से सांय 3 बजे तक मतपत्र व मतपेटियों के माध्यम से करवाया जाएगा। प्राप्त सूचना अनुसार प्रदेश में 86204 नामांकन प्राप्त हुए थे जिसमें 742 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गये है तथा 85462 प्रत्याशियों को विधिवत रूप से नामांकित किया गया हैं। जिलावार प्रस्तुत किए गये नामांकन:-

सम्बंधित समाचार

Comments are closed