मण्डी : नेरचौक में 5 और रिवालसर में 3 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम

मण्डी : नगर परिषद नेरचौक और नगर पंचायत रिवालसर के चुनावों के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद नेरचौक एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि नेरचौक में 5 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं। इनमें वार्ड नंबर-3 भंगरोटू से नंद लाल, सन्नी और विजय कुमार तथा वार्ड नंबर-9 डडौर से कृष्ण चंद और नानक चंद शामिल हैं। नाम वापसी के बाद अब नगर परिषद नेरचौक में कुल 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत रिवालसर से 3 प्रत्याशियों वार्ड नंबर 2 से लीलावती, वार्ड नंबर 4 से महेंद्र पाल और वार्ड नंबर 7 से देवेन्द्र ने अपने-अपने नाम वापस लिए हैं। अब रिवालसर में कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें वार्ड नंबर-2 से 3, वार्ड नंबर-3 से 2, वार्ड नंबर-4 और 5 से 3-3, वार्ड नंबर-6 से 2 तथा वार्ड नंबर-7 से 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-1 से केवल एक प्रत्याशी रश्मि पत्नी नलिन कुमार ने नामांकन दाखिल किया था, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed