नगर परिषद सरकाघाट चुनाव: दो उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस, 25 को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह

सरकाघाट: नगर परिषद सरकाघाट के वार्ड सदस्यों के चुनावों के अंतर्गत आज नामांकन वापसी की निर्धारित तिथि पर दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। यह जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि वार्ड नंबर 2 (रामनगर) से जगदीश चंद और शकुंतला देवी ने अपना नामांकन वापस लिया है।

उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शेष 25 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि मतदान 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed