मण्डी: जोगिंदर नगर में नामांकन पत्रों की हुई जांच, 17 नामांकन सही तथा एक नामांकन रद्द
मण्डी: जोगिंदर नगर में नामांकन पत्रों की हुई जांच, 17 नामांकन सही तथा एक नामांकन रद्द
माण्डी: जोगिंदर नगर शहरी निकाय के साथ वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। जांच के दौरान भरे गए 18 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र में से 17 नामांकन सही पाए गए जबकि एक नामांकन दोहरे नामांकन के कारण रद्द हुआ। अब इच्छुक आवेदक 6 मई सायं 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके उपरांत चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि शहरी निकाय चुनाव के लिए जारी शेड्यूल के अंतर्गत आज नगर परिषद जोगिंदर नगर के साथ वार्ड सदस्यों के चुनाव को लेकर दाखिल 18 नामांकन पत्रों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान दाखिल 18 नामांकन में से 17 नामांकन सही पाए गए हैं जबकि एक नामांकन दोहरे नामांकन के कारण रद्द किया गया।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक 6 मई को सायं 3 बजे से पहले तक अपना नाम वापिस ले सकेंगे। इसी दिन नाम वापसी के उपरांत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। जबकि संबंधित वार्ड के लिए 17 मई को प्रातः 7 से सायं 3 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसके उपरांत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
*इन 17 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र पाए गए सही*
जोगिंदर नगर शहरी निकाय के साथ वार्ड सदस्यों के लिए 17 लोगों के नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं। जिनमें वार्ड एक लक्ष्मी बाजार से ममता कपूर व प्यार चंद, वार्ड दो गरोड़ू से प्रेरणा ज्योति, संतोष कुमारी व सीमा देवी, वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र से कमला देवी व अनीता देवी, वार्ड चार समलोट से शिखा व अजय, वार्ड पाँच अप्पर सेरी से चंदर रेखा व शिवाली ठाकुर, वार्ड छः लोअर सेरी से गुरध्यान व राजीव कुमार तथा वार्ड सात शानन से सीमा देवी, शीला देवी, रीतू व निर्मला देवी शामिल है।