सिरमौर: कार खाई में गिरी, मां-बेटी सहित 4 की मौत

सिरमौर: जिला जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल के पुलानी में सोमवार दोपहर एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर हालत में नाहन अस्पताल रेफर किया गया है। संगड़ाह पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि कार नंबर एचपी 79-2756 पुलानी में सड़क से करीब 200 फीट नीचे लुढ़क गई।  हादसे में मां-बेटी सहित चार की मौत हो गई। 52 वर्षीय अमरा देवी पत्नी देव राज निवासी गट्टाधार, तह संगड़ाह, 14 वर्षीय आराध्या पुत्री देव राज, 14 वर्षीय प्रियंका पुत्री दीप राम निवासी ऊंचा टिक्कर, संगड़ाह, 62 वर्षीय सज्जन सिंह पुत्र थपलू राम निवासी काजवा तहसील संगड़ाह की मौके पर ही मौत हो गई।

गाड़ी का ड्राइवर अजीत कुमार निवासी गताधार घायल है और उसे फर्स्ट एड के लिए संगड़ाह हॉस्पिटल ले जाया गया, यहां से नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। इस मामले में गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत तथा ड्राइवर की घायल होने की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed