HPBOSE: 12वीं का परिणाम घोषित; 92.02 फीसदी छात्र

CM सुक्खू ने 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर विद्यार्थियों को दी बधाई

हिमाचल : प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दवारा आज (सोमवार) को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में सुलह विधानसभा क्षेत्र के गुग्गा सलोह निवासी अंशित कुमार ने पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के अंशित ने कला संकाय में 500 में से 496 अंक लेकर यह मुकाम हासिल किया है। अंशित कुमार ने 99.2% अंक हासिल किए हैं।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है और कुल 92.02 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बोर्ड ने तीनों संकायों कला (Arts), वाणिज्य (Commerce) और विज्ञान (Science) के नतीजे एक साथ आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञान संकाय में कांगड़ा के दि न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की शायला कश्यप ने 500 में 495 (99%) अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, कॉमर्स संकाय में एसटी डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट ऊना की यशस्वनी चौहान, इसी स्कूल की कृषिका और जिला कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा के अयान ने 500 में 491 (98.2%) अंक लेकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है।

तीनों संकायों की मेरिट सूची में कुल 121 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 99 छात्राएं, जबकि 22 छात्र जगह बनाने में सफल हुए हैं। तीनों संकाय में 61 सरकारी स्कूलों, 60 निजी स्कूलों ने मेरिट में कब्जा जमाया।  ओवरऑल टॉप टेन सूची में कुल 76 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिसमें 60 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। इनमें से 42 विद्यार्थी सरकारी, जबकि 34 विद्यार्थी निजी स्कूलों के हैं।

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा में कुल 81,417 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 74,637 पास हुए हैं। 3,352 अभ्यर्थियों का परिणाम फेल, जबकि 3,071 अभ्यर्थियों का परिणाम कंपार्टमेंट रहा है। इसके अलावा 37 का आरएलडी, दो का आरएलई, 9 का पीआरएस, 46 का पीआरसी और एक अभ्यर्थी का परिणाम डिस्मिस किया गया है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए अभ्यर्थी 19 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान पुनर्मूल्यांकन के लिए 1000 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपये प्रति विषयहिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। कोरोना काल हो छोड़ पहली बार परीक्षा परिणाम 92.02 फीसदी रहा है, जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 8.86 फीसदी अधिक है। आर्ट्स संकाय में जिला कांगड़ा के पीएमश्री सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भवारना के अंशित कुमार ने 500 में 496 (99.2%) अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। अंशित ओवरऑल मेरिट सूची में भी टॉपर हैं।\

CM सुक्खू ने 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा घोषित 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया।
मुख्यमंत्री ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई छोटा मार्ग नहीं होता और इसे केवल अटूट समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।

शिक्षा मंत्री ने 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर विद्यार्थियों को दी बधाई

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में कुल 81,417 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 74,637 विद्यार्थी सफल रहे हैं, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.02 प्रतिशत रहा है।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है। यह राज्य सरकार तथा शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए निरंतर सुधारों और प्रयासों के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है।
शिक्षा मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेरिट सूची में सर्वाधिक विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों से हैं, जो सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में किये जा रहे सुधार का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के ईमानदार प्रयासों तथा अभिभावकों के बहुमूल्य सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की प्रतिबद्धता की सराहना की, जिन्होंने विद्यार्थियों का शैक्षणिक सफलता की ओर मार्गदर्शन करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रोहित ठाकुर ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष एक बार फिर छात्राओं ने परीक्षा में छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 40,281 छात्राओं में से 37,749 सफल रहीं, जबकि 40,828 छात्रों में से 36,888 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों का यह शानदार प्रदर्शन पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रतिभा तथा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती उपलब्धियों को दर्शाता है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विशेषकर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की सफलता यह संकेत देती है कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed