सोलन: नगर परिषद नालागढ़ के लिए आज 8 नामांकन प्राप्त; कुल 27 नामांकन प्राप्त

सोलन:  नगर परिषद नालागढ़ के लिए आज कुल 8 नामांकन प्राप्त हुए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेन्द्र आहलूवालिया ने दी।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के लिए कुल 27 नामांकन प्राप्त हुए है।

नामांकन के प्रथम दिन 29 अप्रैल, 2026 को 04, दूसरे दिन 30 अप्रैल, 2026 को 15 तथा आज 02 मई, 2026 को 08 नामांकन प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर-1 से आज शालिनी शर्मा, निवासी 4/2, वार्ड नम्बर-1, नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 से आज फ़ज़ल मोहम्मद सुपुत्र अला दिता, निवासी 132/2, वार्ड नम्बर-2 नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।

नरेन्द्र आहलूवालिया ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 से आज तुषार सांगर सुपुत्र महेश कुमार सांगर, निवासी 25, वार्ड नम्बर-3, नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 से आज आरती शर्मा, निवासी 30/7, वार्ड नम्बर-4, नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 से आज मोइन खान सुपुत्र सुजाल खान, निवासी 15क, वार्ड नम्बर-7, नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-9 से आज सोहन लाल सुपुत्र दौलत राम, निवासी 49, वार्ड नम्बर-9, नालागढ़, नेहा, निवासी 20, वार्ड नम्बर-9, नालागढ़ तथा मनोहर पाल सुपुत्र जय पाल, निवासी 120, वार्ड नम्बर-4, नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed