हिमाचल: प्रदेश में दो नए मंत्री राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा को मिले विभाग…

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट में शामिल किए गए दो नए मंत्रियों राजेश धर्माणी व यादविंद्र गोमा को विभागों का आबंटन कर ही दिया है। इनमें राजेश धर्माणी को टेक्नीकल एजुकेशन , वोकेशनल एंड इंडस्ट्री ट्रेनिंग विभाग व यादविंद्र गोमा को आयुष व युवा सेवाएं व खेल का जिम्मा सौंपा है।

इस पोर्टफोलियो आवंटन में पहले के तीन कैबिनेट मंत्रियों हर्षवर्धन सिंह चौहान, रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह से एक-एक विभाग ले लिया गया है। हर्षवर्धन सिंह चौहान के पास पहले आयुर्वेद था। इसी तरह रोहित ठाकुर के पास तकनीकी शिक्षा और विक्रमादित्य सिंह के पास खेल विभाग का जिम्मा था। इस बदलाव के बाद हर्षवर्धन सिंह चौहान के पास उद्योग और संसदीय कार्य मंत्रालय, रोहित ठाकुर के पास शिक्षा और विक्रमादित्य सिंह के पास लोक निर्माण विभाग का जिम्मा है। अन्य मंत्रियों के पोर्टफोलियो में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed