मण्डी: नगर पंचायत रिवालसर में नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 5 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
मण्डी: नगर पंचायत रिवालसर में नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 5 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
मण्डी: नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन, 2 मई को कुल 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय वर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक तीन दिनों में कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि आज वार्ड नंबर 2 से लीला देवी, वार्ड नंबर 4 से महिंदर पाल एवं तारा चंद, तथा वार्ड नंबर 7 से लाभ सिंह और देवेंद्र कुमार ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरे।
वहीं, वार्ड नंबर 1, 3, 5 और 6 से आज कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन 6, दूसरे दिन 8 और तीसरे दिन 5 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे। इस प्रकार अब तक कुल 19 नामांकन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को प्रातः 10 बजे से शुरू की जाएगी।
6 मई को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
मतदान 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा ।