कांगड़ा: नगर परिषद चुनावों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है नगर परिषद कांगड़ा में नामांकन के दूसरे दिन 17 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन (आरओ) एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल के समक्ष दाखिल किया। एसडीएम कांगड़ा ने राज्य चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार कार्य करते हुए सभी प्रत्याशियों के फार्म चेक किए। इशांत जसवाल ने कहा नामांकन पत्र अब 2 मई (दोपहर 3 बजे तक) भरे जाएंगे। उन्होंने बताया नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से होगी। नामांकन वापस लेने का समय 6 मई (सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक) निर्धारित है। नामांकन वापसी के बाद उसी वक्त चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। उन्होंने कहा 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। नगर परिषद में उसी दिन मतगणना होगी।
नगर निगम धर्मशाला के विभिन्न वार्डों के लिए 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन*
धर्मशाला: नगर निगम धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में पार्षद के लिए आज 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी (नागरिक) धर्मशाला मनोज रत्न द्वारा दी गई।
वार्ड नंबर 1 (फरसेटगंज) से हिमांशी ने आईएनसी की तरफ से नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नंबर 3 (मैक्लोडगंज) से आशा देवी ने भाजपा और सुदर्शना देवी ने आईएनसी की तरफ से नामांकन प्रस्तुत किया है। वार्ड नंबर 4 (कश्मीर हाउस) से नेहा संगल ने भाजपा तथा वार्ड नंबर 5 (खजांची मोहल्ला) से अरुणा कुमारी ने भाजपा की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 8 (खेल परिसर) से रानी देवी आईएनसी की तरफ से, वार्ड नंबर 9 (सकोह) से नरेश कुमार ने निर्दलीय तथा वार्ड नंबर 10 (श्यामनगर) से अमित भारद्वाज ने भाजपा की तरफ से नामांकन किया है। वार्ड नंबर 12 (बड़ोल) से स्वर्णा देवी आईएनसी की तरफ से और मीना कुमारी ने भाजपा, जबकि वार्ड नंबर 14 (कंड) से शेखर आनंद ने भाजपा, मितुल शुक्ला ने निर्दलीय एवं अनोज ने आईएनसी की तरफ से नामांकन पत्र जमा किए हैं।
इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 15 (खनियारा) से परवीन कुमार ने भाजपा, वार्ड नंबर 16 (सिद्धपुर) से उषा रानी ने निर्दलीय तथा वार्ड नंबर 17 (सिद्धबाड़ी) से सुरेश कुमार ने आईएनसी की तरफ से और कृष्ण ने आजाद प्रत्यायशी की तौर पर नामांकन दाखिल किया है।