बिलासपुर: नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 37 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

बिलासपुर: जिला बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया दूसरे दिन विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कुल 37 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें नगर पंचायत तलाई में 12 प्रत्याशियों, नगर परिषद घुमारवीं में 14 प्रत्याशियों, नगर परिषद बिलासपुर में 10 प्रत्याशियों तथा नगर परिषद श्री नैना देवी जी में 1 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा।

नगर पंचायत तलाई में वार्ड नंबर 1 से प्रमिला देवी और अंजू बाला, वार्ड नंबर 2 से पुष्प लता, वार्ड नंबर 3 से अनीश शर्मा और अमित कुमार, वार्ड नंबर 4 से बालवीर और मनोज, वार्ड नंबर 5 से चमन लाल सोनी और अमन कुमार, वार्ड नंबर 6 से राधा देवी तथा वार्ड नंबर 7 से विमला देवी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नगर परिषद घुमारवीं में वार्ड नंबर 1 से बीना देवी, वार्ड नंबर 2 से तृप्ता, वार्ड नंबर 3 से शालि राम, रामपाल और अवदेश चंदेल, वार्ड नंबर 4 से सतीश और राजेश कुमार, वार्ड नंबर 5 से संदीप, तेग चंद और देशराज, वार्ड नंबर 6 से रीता सहगल और शीला देवी तथा वार्ड नंबर 8 से निशा और विमला ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

नगर परिषद बिलासपुर में वार्ड नंबर 1 से नरेश देवी, वार्ड नंबर 2 से सोमा देवी, जमुना और पिंकी देवी, वार्ड नंबर 6 से अंकित ठाकुर, वार्ड नंबर 8 से अनिल कुमार, वार्ड नंबर 9 से नाईम मोहम्मद और अजय चंदेल तथा वार्ड नंबर 10 से सुनील कुमार और मनोज कुमार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नगर परिषद श्री नैना देवी जी में दूसरे दिन मात्र एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 2 से अलकेंद्र भूषण ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अतिरिक्त 2 मई को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेगें।

नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 6 मई को सायं 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। निर्धारित चुनाव कार्यक्रमानुसार 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed