मुख्यमंत्री व सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री का आर.एस. नेगी को निदेशक नियुक्त करने पर जताया आभार

सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशक आर.एस. नेगी

सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशक आर.एस. नेगी

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भेंट की तथा उनका विभाग के सबसे वरिष्ठ अधिकारी आर.एस. नेगी को सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशक के पद पर नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना एवं जन सम्पर्क सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है, जो सरकार का कान, आंख व मूंह का कार्य करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विभाग और अधिक समर्पण व जोश के साथ प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों को ग्राम स्तर तक पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग को और अधिक कठिन परिश्रम करना चाहिए। इससे उपरान्त, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी भेंट की तथा आर.एस. नेगी को विभाग का निदेशक बनाए जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंत्री को आश्वस्त कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अग्निहोत्री ने कहा कि नेगी के लम्बे अनुभव से विभाग लाभान्वित होगा।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने विभागीय निदेशक बनाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी विभाग के कार्य को भलीभांति परिचित होता है और विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने में सहायक होंगे। आर.एस. नेगी ने मुख्य सचिव वी.सी. फारका, जिनके पास सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सचिव का कार्यभार भी है, से भी भेंट की तथा उनका विभाग का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *