राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी मण्डी जिला के दो दिवसीय प्रवास पर

मण्डी : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री 12 मार्च, 2026 को सायं करीब 5.30 बजे सरकाघाट क्षेत्र के भांबला और बही-1 में एचपी शिवा परियोजना के क्लस्टर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह मंडी में होगा।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 13 मार्च, 2026 को प्रात: 11.00 बजे विपाशा सदन मंडी में आयोजित जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके उपरांत दोपहर बाद वे ऊना जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed