देहरा:वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी देहरा डॉ राजेश भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) के पदों पर चयन प्रक्रिया प्रगति पर है। इसी कड़ी में उप मंडल देहरा, जिला कांगड़ा में पात्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह शारीरिक परीक्षण 24 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल)प्रागपुर, में आयोजित किया जाएगा।
यह शारीरिक परीक्षण पशु मित्रों के चयन हेतु पशु चिकित्सा अस्पताल ढलियारा, पशु चिकित्सा अस्पताल धवाला, पशु चिकित्सा अस्पताल सकरी, पशु औषधालय ठाकुरद्वारा, पशु औषधालय भटोली फकोरिया, पशु औषधालय मूहल, पशु औषधालय बुच्छू गुलेर, उप मंडलीय पशु चिकित्सा अस्पताल गरली, पशु चिकित्सा अस्पताल शांतला, पशु चिकित्सा अस्पताल डाडासिवा तथा पशु चिकित्सा अस्पताल घमरूर के अंतर्गत प्रस्तावित पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।