हमीरपुर : सुजानपुर में एक से 4 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2026 के लिए जर्मन हैंगर और टैंट लगाने तथा कुर्सियों इत्यादि की व्यवस्था करने के लिए 2 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
एसी टू डीसी चिराग शर्मा ने बताया कि जर्मन हैंगर लगाने की निविदाएं 21 फरवरी सुबह 11 बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं। ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि टैंट, शामियाना और कुर्सियों से संबंधित निविदाएं 19 फरवरी सुबह 11 बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं। ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी।
इन निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222449 पर संपर्क किया जा सकता है। इनसे संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।