ताज़ा समाचार

चंबा : घर में लगी आग, दम घुटने से दो बच्चों समेत परिवार के चार लोगों की मौत

सोलन: अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड, 3 शवों को निकाला..

सोलन: सोलन जिले में भीषण आग लग गई। अर्की बाजार में देर रात लगी आग ने नेपाली मूल के एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद घटना में सुबह सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया। इसके बाद बचाव अभियान के दौरान बुरी तरह जल चुके दो और शव मिले, जिनकी पहचान करना मुश्किल है। जबकि छह अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण नेपाली मूल के परिवार द्वारा जलती अंगीठी को घर के अंदर ले जाना बताया जा रहा है, जिसके बाद संभवतः छह से सात सिलिंडर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीमों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रमुख कारण परिवार द्वारा रात के समय जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले जाना माना जा रहा है। अंदर ले जाई गई अंगीठी से निकली चिंगारी ने संभवतः घर में रखे गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण छह से सात सिलिंडरों में विस्फोट हुआ। विस्फोट ने आग की भयावहता को कई गुना बढ़ा दिया।

मुख्यमंत्री ने अर्की बाजार मेें आग लगने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार देर रात घटित सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जिसमें आठ वर्षीय बच्चे की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री ने सूचना मिलते ही जिला प्रशासन कोे युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के लिए अर्की अग्निशमन विभाग के साथ-साथ जिला शिमला के बालूगंज, जिला सोलन के बनलगी और अम्बुजा सीमेंट कम्पनी के अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक संजय अवस्थी मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल दो लोगों का उपचार नागरिक अस्पताल अर्की में किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को इन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को तुरन्त सहायता उपलब्ध करने के निर्देश दिए है तथा जिला प्रशासन को इस घटना की गहन जांच करने के आदेश दिए।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।  

अर्की बाजार अग्निकांड में मासूम बच्ची की मौत पर भाजपा नेतृत्व ने जताया गहरा शोक

सोलन: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हृदयविदारक हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की जिंदा जलकर मृत्यु हो गई, जबकि 2 महिलाओं, 2 पुरुषों और 4 बच्चों सहित कुल 8 लोगों के लापता होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है।
डॉ. राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप ने कहा कि इस भयावह घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्ची की असमय मृत्यु अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी रखी जाए और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
इस दुखद घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने मृत बच्ची के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए घायलों एवं लापता लोगों के शीघ्र सुरक्षित मिलने की कामना की है।
भाजपा नेतृत्व ने कहा कि इस त्रासदी में जिन व्यापारियों और परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, उनके पुनर्वास एवं क्षति-पूर्ति के लिए भी त्वरित कदम उठाए जाने चाहिए। पार्टी इस कठिन घड़ी में अर्की के पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed