हिमाचल: भाजपा ने घोषित किए प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं सह संयोजक
हिमाचल: भाजपा ने घोषित किए प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं सह संयोजक
भाजपा ने घोषित किए प्रकोष्ठों के सह संयोजक व जिला संयोजक एवं सह संयोजक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक
शिमला: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के शोध प्रकोष्ठ को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत शोध प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश शोध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के.आर. भारती ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
जारी सूची के अनुसार बिलासपुर से विनोद शर्मा, चंबा से गजेंद्र वशिष्ठ, हमीरपुर से विनय सोनी, कांगड़ा से प्रभात शर्मा, देहरा से पवन कुमार, नूरपुर से तरसैम शर्मा, पालमपुर से नवनीत सूद, किन्नौर से डॉ. जगत सिंह, कुल्लू से डॉ. पारस नाथ शर्मा, लाहौल-स्पीति से तनजिन रकपा, मंडी से डॉ. सतीश गुलरिया, सुंदरनगर से घनश्याम शर्मा, शिमला से डॉ. आई.डी. गुप्ता, महासू से केदार वर्मा, सिरमौर से नरेश तोमर, सोलन से के.आर. कश्यप तथा ऊना से पूर्ण चंद शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक के.आर. भारती ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त जिला संयोजक संगठन की विचारधारा को मजबूत करने, शोधात्मक एवं वैचारिक गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी की नीतियों को तथ्यात्मक आधार पर जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के शहरी निकाय प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत जिला स्तर पर संयोजकों एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ठाकुर अजमेर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
जारी सूची के अनुसार मंडी जिला से पुष्पराज को संयोजक तथा जितेन्द्र शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। कुल्लू जिला में अरुण कश्यप को संयोजक और राजेन्द्र पाल को सह संयोजक बनाया गया है। ऊना जिला में जनक राम को संयोजक तथा राजकुमार को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। सोलन जिला में लोकेश दत्ता को संयोजक एवं मनीषा देवी को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
कांगड़ा जिला में नरेन्द्र चौहान को संयोजक और संदीप शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। पालमपुर जिला में सतीश नागपाल को संयोजक तथा परविन्द्र वर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। सुंदरनगर जिला में रक्षा धीमान को संयोजक एवं चेतन शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। चंबा जिला में तरुण विज को संयोजक और निर्मला देवी को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिमला जिला में राजेन्द्र सिंह चौहान को संयोजक तथा दीपक शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। हमीरपुर जिला में जोगिन्द्र पुरी उर्फ बल्ला को संयोजक एवं विनय सोनी को सह संयोजक बनाया गया है। नूरपुर जिला में अशोक शर्मा को संयोजक और मधु शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। महासू जिला में दिलीप चौहान को संयोजक तथा श्याम मेहता को सह संयोजक बनाया गया है। सिरमौर जिला में ओम प्रकाश को संयोजक और संजीव को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश संयोजक ठाकुर अजमेर सिंह ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त पदाधिकारी शहरी निकायों में संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा आगामी नगर निकाय चुनावों में संगठन को सशक्त भूमिका प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त संयोजकों एवं सह संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलोपैथी) को और अधिक सुदृढ़ एवं संगठित करने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत जिला संयोजकों की घोषणा की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलोपैथी) की प्रदेश संयोजिका डॉ. वंदना जंग्गी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
जारी सूची के अनुसार मंडी जिला से डॉ. सुनील ठाकुर, कुल्लू से डॉ. अभिलाषा, ऊना से डॉ. हरजिंद्र सिंह, सोलन से डॉ. मुकेश मल्होत्रा, कांगड़ा से डॉ. मोहन चौधरी, पालमपुर से डॉ. कृष्ण लाल कपूर, सुंदरनगर से डॉ. के.आर. शर्मा, देहरा से डॉ. राजीव कुंडू, चंबा से डॉ. हेमंत शर्मा, शिमला से डॉ. बी.आर. शर्मा, हमीरपुर से डॉ. शशि सोनी, नूरपुर से डॉ. सुमीत शर्मा, महासू से डॉ. अनुज खांगटा, किन्नौर से डॉ. मस्तान सिंह तथा सिरमौर से डॉ. कमल पराशर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
डॉ. वंदना जंग्गी ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त जिला संयोजक संगठन की विचारधारा को मजबूती देने, चिकित्सक समाज को पार्टी से जोड़ने, स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं सकारात्मक भूमिका निभाने तथा जनहित में पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे और चिकित्सक प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के पर्यटन प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत प्रदेश सह-संयोजकों तथा जिला संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चमन कपूर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
प्रदेश सह-संयोजकों के रूप में डोले राज ठाकुर, देश राज, राहुल कपूर, यशवंत सिंह, अभिषेक पठानिया, निहाल चंद ठाकुर, अनिल ठाकुर, सुरेश ठाकुर, जगदीश कंवर, चेतन शर्मा, अनिश शर्मा तथा निशांत कपिल को दायित्व सौंपा गया है।
जिला स्तर पर शिमला से प्रदीप चौहान को संयोजक एवं भरत वर्मा को सह-संयोजक, महासू से लक्की शर्मा को संयोजक एवं कुलभूषण को सह-संयोजक, सोलन से राजीव शर्मा को संयोजक एवं ओम प्रकाश ठाकुर को सह-संयोजक, बिलासपुर से विजय कुमार को संयोजक एवं अशोक सोनी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
हमीरपुर से शेर सिंह ठाकुर को संयोजक एवं मलकीत सिंह को सह-संयोजक, ऊना से राजीव शर्मा को संयोजक एवं अशोक कुमार को सह-संयोजक, सुंदरनगर से अजय शर्मा को संयोजक एवं कमल सेन को सह-संयोजक, कांगड़ा से जसवीर कौशल को संयोजक एवं शमशेर नेहरिया को सह-संयोजक बनाया गया है।
पालमपुर से वरुण खट्टर को संयोजक एवं संजय ठाकुर को सह-संयोजक, देहरा से कुन्दन शर्मा को संयोजक, नूरपुर से मोती लाल जोशी को संयोजक एवं संजीत कुमार को सह-संयोजक, कुल्लू से रोशन ठाकुर को संयोजक एवं अमित सूद को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
चंबा से अमन महेंद्रु को संयोजक एवं संजय कुमार को सह-संयोजक, किन्नौर से प्रदीप नेगी को संयोजक एवं संजय ब्राईस को सह-संयोजक तथा लाहौल-स्पीति से रवीना ठाकुर को संयोजक एवं ज्ञानलाल तथा ताशी पालजोर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक चमन कपूर ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त पदाधिकारी हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सहकारिता प्रकोष्ठ को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत प्रदेश सह-संयोजकों तथा जिला संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेश चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
प्रदेश सह-संयोजकों के रूप में विनय नेगी (किन्नौर), कमल चंद राणा (मंडी), सर्वजीत सिंह ठाकुर (ऊना) तथा सुरेंद्र ठाकुर (पालमपुर) को दायित्व सौंपा गया है।
जिला स्तर पर चंबा से प्रेम लाल को संयोजक एवं हेम राज को सह-संयोजक, कांगड़ा से विवेक ठाकुर को संयोजक एवं जितेंद्र कपूर को सह-संयोजक, नूरपुर से अवतार डडवाल को संयोजक एवं सुधीर शर्मा को सह-संयोजक, पालमपुर से विक्रमजीत को संयोजक एवं आशा शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
कुल्लू से देवराज त्यागी को संयोजक एवं मेहर सिंह को सह-संयोजक, मंडी से वीरेंद्र कुमार को संयोजक एवं डी.के. ठाकुर को सह-संयोजक, सुंदरनगर से हुक्म चंद ठाकुर को संयोजक एवं कमचंद को सह-संयोजक, किन्नौर से पदम सिंह नेगी को संयोजक एवं कामरूप कामटेस को सह-संयोजक बनाया गया है।
लाहौल-स्पीति से चंदन सिंह को संयोजक, हमीरपुर से राम कृष्ण को संयोजक एवं रविंद्र पटियाल को सह-संयोजक, ऊना से तरसेम लाल शर्मा को संयोजक एवं शशि किरण कंवर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। देहरा से शंकर सिंह परमार को संयोजक एवं रजनीश गुलरिया को सह-संयोजक, बिलासपुर से हरि बल्लभ कौशल को संयोजक एवं सुरेश चंदेल को सह-संयोजक बनाया गया है।
सिरमौर से तोता राम को संयोजक एवं भूपेंद्र भंडारी को सह-संयोजक, महासू से संजीव चौहान को संयोजक एवं नानक चंद को सह-संयोजक, शिमला से धनश्याम कुमार को संयोजक एवं सुरेश शर्मा को सह-संयोजक तथा सोलन से यशपाल ठाकुर को संयोजक एवं धर्मेंद्र ठाकुर (प्रधान) को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक नरेश चौहान ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी सहकारिता क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, सहकारी संस्थाओं के माध्यम से जनहित के कार्यों को गति देने तथा पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर द्वारा अंकित चंदेल को भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंकित चंदेल पार्टी की विचारधारा, नीतियों और केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।